World

राज्य सरकार डेंगू रोकने के लिए प्रयास में लगी हुई है, वही आज डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस है

न्यूज़ लहर संवाददाता

प्रतिवर्ष ’10 अगस्त’ को डेंगू के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने तथा इसके प्रति सचेत रहने के लिए ‘डेंगू निरोधक दिवस’ मनाया जाता है।

*>> डेंगू बुखार क्या है? (What is Dengue Fever ?) <<*

डेंगू अथवा ‘डेंगी’ / ‘डेंगू बुख़ार’ / ‘डेंगू फीवर’ / ‘डेंगू ज्वर’ एक ख़तरनाक संक्रामक रोग है। डेंगू को “हड्डी तोड़ बुख़ार” के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसके कारण शरीर व जोड़ों में बहुत दर्द होता है। मलेरिया की तरह डेंगू बुख़ार भी मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू सभी मच्छर से नहीं फैलता है। यह केवल कुछ जाति के मच्छर से फैलता है। इस रोग का वाहक एड़ीज मच्छर की दो प्रजातियां हैं- एडीज एजिपटाई (Aedes aegypti) तथा एडीज एल्बोपेक्टस के नाम से जाने जाते हैं।

*>> डेंगू बुखार के कारण <<*

डेंगू बुखार दिन में काटने वाले दो प्रकार के मच्छरों से फैलता है। ये मच्छर एडिज इजिप्टी तथा एडिज एल्बोपेक्टस के नाम से जाने जाते हैं। Dengue Fever “डेंगू” वायरस के संक्रमण द्वारा होता है, इसे “डेन वायरस” भी कहते हैं। डेंगू वायरस चार प्रकार के होते हैं, जिसे डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 (DEN-1, DEN-2, DEN-3, DEN-4) के नाम से जानते हैं। DEN 1 और DEN 3 के मुकाबले DEN 2 और DEN 4 कम खतरनाक होते हैं।

डेंगू सभी मच्छर से नहीं फैलता। यह केवल कुछ जाति के मच्छर से ही फैलता है जो की मुख्यतः “फ्लाविविरिडे” परिवार तथा “फ्लाविविरस” जीन का हिस्सा होते हैं।
सौजन्य: इंटरनेट

Related Posts