Crime

गोली बारी में एक की मौत, अनेक घायल ,5 गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड :रामगढ़ जिले के रांची पटना मुख्य मार्ग एन एच 33 पर टाटा मोटर्स के समीप जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं।इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और गोलीबारी हुई है। कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांची पटना मुख्य मार्ग एन एच 33 पर टाटा मोटर्स के समीप जमीन घेरा बंदी के दौरान दो गुटों के बीच
गोलीबारी और जमकर लाठी-डंडे चले। इससे जानकी यादव की मौत हो गई। पुलिस ने कैंट बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव सहित 5 को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है के रामगढ़ और रांची से कुछ लोग जमीन कब्जा के उद्देश्य से कुजू थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग एन एच 33 पर टाटा मोटर्स के समीप जमीन घेरने के उद्देश्य से जेसीबी लेकर पहुंचे थे।इसी दरमियान ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई की शुरुआती दौर में एक दूसरे के खून के प्यासे लोग लाठी डंडा चलाने लगे। उसके बाद पिस्तौल से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में स्थानीय जानकी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गोली से गंभीर रूप से घायल पवन यादव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को धर दबोचा। इस दौरान उनकी जमकर पिटाई भी हुई। घंटे तक चली हो हंगामा के बीच पहुंची कुंजी पुलिस ने कैंट बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव सहित 5 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है । जबकि दो गाड़ियां घटनास्थल पर से बरामद हुई है, जो की पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बताया जाता है की मारपीट के दौरान घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर लोग भाग खड़े हुए।

Related Posts