जमशेदपुर में रैफ 106 बटालियन- आरएएफ परिवार की महिलाओं ने निकाली पदयात्रा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सुंदरनगर रैफ 106 बटालियन की ओर से रविवार को तिरंगा के साथ पदयात्रा की गई। पदयात्रा में आरएएफ परिवार की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंप से सुंदरनगर चौक तक रैली निकाली गई। पदयात्रा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
लोगों को दी गयी वीर शहीदों की जानकारी
पदयात्रा में शामिल आरएएफ परिवार की महिलाओं ने लोगों को देश के वीर शहीदों के बारे में जागृति फैलाई। पदयात्रा आरसीडब्लुए अध्यक्ष 106 रैफ की श्रीमती बबिता सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी थी। यह पदयात्रा देश की एकता और अखंडता के लिए प्राण न्यौछावर करनेवालों को श्रद्धांजलि स्वरूप निकाली जा रही है।