Crime

कुएं में गिरे बैल को बचाने के दौरान कुंआ धसा, लगभग आधा दर्जन लोग दबे,एक शव बरामद, बचाव कार्य जारी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे बड़ा हादसा हो गया। घास चरने के दौरान एक बैल गोलटू मांझी के कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की नजर कुएं पर पड़ी, तो लोग बैल को कुएं से निकालने का प्रयास करने लगे। बैल की जान बचाने के लिए 5-6 लोग कुएं में घुसे। उसके बाद बैल को जब कुएं निकाला जा रहा था, उसी क्रम में कुआं धंस गया।5-6 लोग कुएं में ही दब गए।
कुएं में लंबे लोगों को निकालने के लिए रात भर प्रयास किया गया। शुक्रवार की सुबह भी प्रयास जारी है।एक ग्रामीण का शव निकाला गया है। वही घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप और मुरी थाना प्रभारी विपुल कुमार झा दल-बल के साथ करीब शाम पौने पांच बजे मौके पर पहुंचे।फिर जेसीबी को बुला कर बचाव कार्य शुरू किया गया। सिल्ली बीडीओ भी मौके पर उपस्थित हैं।बारिश के पानी से कुआं भरा हुआ था। हादसे के बाद लोगों की जान बचाने के लिए लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि रेस्क्यू का काम सुरक्षित तरीके से पूरा हो जाए।कोई अनहोनी न हो। इसके बाद भी जिसका डर था वही हुआ शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण का 100 गुणों से निकाला गया है।

Related Posts