Crime

जिला में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी से लड़कर तो दूसरे ने आर्थिक तंगी से अपनी जान दे दी बताया जा रहा है कि बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 11 निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।अशोक का शव जोन नंबर 5 स्थित उसके खटाल में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह खटाल चलाता था। मृतक की पत्नी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि रात को अशोक घर पर दूध लेकर आया था।दूध को गर्म करने पर वह फट गया जिसके बाद अशोक से विवाद हो गया। विवाद के बाद अशोक रात 11 बजे घर से निकल गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। दूसरी ओर घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिति पंचायत अंतर्गत छतरडांगा गांव निवासी जुपू सबर (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शनिवार को उसका शव घर से लगभग 500 फीट दूर पहाड़ के ऊपर केंदू पेड़ पर साड़ी के सहारे लटका मिला।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जुपू सबर की पत्नी सोमवारी सबर ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से खेत में काम करने जा रही थी। उसका पति घर में ही रहता था। वह कब घर से निकलकर पहाड़ पर चला गया और फांसी लगा ली इसकी जानकारी उसे नहीं है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है।हालांकि यह मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जुपू सबर ने फांसी क्यों लगाई।जबकि उनकी पत्नी आर्थिक तंगी होने की बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts