नक्सलियों ने वृद्ध व्यक्ति की मुखबिरी के आरोप में गला रेत कर की हत्या,पर पर्चा फैक कर ली जिम्मेवारी

श
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी है।घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा छोड़ा है।जिसमें लिखा गया है कि एसपीओ और पुलिस की मुखबिरी करना छोड़ दें, मेहनत मजदूरी कर जीवन जीयें. पुलिस की मुखबिरी करने वाले भाकपा माओवादी के पास सरेंडर करेंगे, तभी उन्हें माफ किया जायेगा।
इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने नक्सलियों के द्वारा फेंका गया पर्चा देखा।इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है।रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी है, फिलहाल वह लोवाबेरा वनग्राम में रहता था।
हालांकि, उन्होंने बताया कि मृतक का पुलिस से कोई लेना देना ही नही था। मृतक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत कर हत्या कर दी है।उसकी हत्या करने के बाद नक्सलियों के द्वारा उक्त स्थान पर पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या करने के बाद घटना स्थल पर्चा फेंका है।
बता दें कि पूरे जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है।इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।