World

रूस के मून मिशन को झटका, टचडाउन से पहले क्रैश हुआ लूना 25

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली: रूस ने अपने चंद्रमा पर जाने वाले लूना-25 अंतरिक्ष यान पर एक असामान्य स्थिति की सूचना दी, जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
चंद्रमा मिशन लूना 25 मिशन फेल हो गया है।Chandrayaan 3 के साथ-साथ रूस का लूना 25 मिशन ने भी चांद की सतह पर पहुंचने के लिए उड़ान भरी थी।दोनों ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गए थे।अब रूस के लिए एक बुरी खबर आ गई। रूस का पहला चंद्रमा मिशन लूना 25 प्री लैंडिंग कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश में फेल हो गया है।चंद्रमा की सतह पर उतरने जा रहा रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25 अपना रास्ता भटक गया। इससे चांद पर लूना-25 की क्रैश लैंडिंग हुई है। लूना-25 मिशन फेल होने से रूस को 16,63,14,00,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ये चांद की सतह पर क्रैश कर गया है। गौरतलब है कि लूना 25 को रूस ने 10 अगस्त 2023 को लॉन्च किया था।

Related Posts