Crime

बिहार के अपराधियों ने ईश्वर लाल ज्वेल्स में लूटकांड को दिया था अंजाम, पुलिस ने साकची से तीन को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर थाना क्षेत्र गम्हरिया चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेल्स में लूटकांड को बिहार के अपराधियों ने अंजाम दिया था। तीनों लुटेरे साकची में किराए के मकान में रह रहे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पिस्तौल और गोली भी बरामद हुआ है।
ज्ञात हो कि 6 अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वैलर्स की दुकान में कुछ नकाबपोशों ने हथियार के बल पर रुपए और जेवरों की लूट कर भाग गए थे। लूट के दौरान लूटेरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी तक लेकर भाग गए थे। उसके बाद से पुलिस लगातार लूटेरे के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रखे हुए थे। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर जमशेदपुर के साकची स्थित सई लॉज में ठहरे अपराधी का पता चला। जिन्होंने उक्त कांड को अंजाम दिया था। अपराधियों ने 6 अगस्त को ईश्वर लाल ज्वैलर्स में लूट की घटना को अंजाम देकर 9 अगस्त को बिहार भाग गए थे। लूट गए जेवर को गला कर बेच दिया था। बिक्री से मिले रुपए आपस में बांट लिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साकची के एक मकान पर छापेमारी की और तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लूटेरे किराया के मकान में रहने लगे थे। वे एक और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।इस बीच पुलिस के हथे चढ़ गये।वहीं इस संबंध में पुलिस गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देने में परहेज कर रही है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। संभवतः पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस प्रेस को जानकारी देगी।

Related Posts