Crime

मजदूर की मौत को ठेकेदार और डॉक्टर ने मिलकर दबाया, जांच शुरू

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित आर आई टी थाना क्षेत्र आदित्यपुर दो रायडीह में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई।जिसे ठेकेदार और डॉक्टर ने मिलकर दबा दिया। बाद में पुलिस को जानकारी होने पर जांच शुरू हो गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रायडीह में ठेकेदार हकीम शेख एक व्यक्ति का घर निर्माण करा रहा है। रविवार की दोपहर एक मजदूर विद्युत पोल पर चढ़ कर विद्युत तार ढीक कर रहा था, तभी करंट लगने से वह नीचे गिर कर जख्मी हो गया।उसे इलाज के लिए टीएमएच लाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां डाक्टरों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। जबकि अस्पताल में पुलिस शिविर है। जिससे ठेकेदार हकीम शेख मृतक का शव अस्पताल से लेकर चलता बना। बाद में मृतक के परिजनों को कुछ रूपए देकर मामले को दबा दिया। जबकि होना चाहिए पुलिस को घटना की जानकारी देते और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाता। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव परिजनों को सौंपा जाता।मगर डॉक्टर की लापरवाही से ठेकेदार को मामले को दबा में सहयोग कर दिया। इससे मृतक को इंसाफ नहीं मिलेगा। वही आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल महता ने प्रेस को बताया है कि दुर्घटना में मजदूर की मौत हुई है। इसकी जानकारी मिली है,वे जांच कर रहे हैं।

Related Posts