Crime

बंगाला देश में धर्म परिवर्तन कर विवाह करने वाले सौरभ कांत तिवारी की खोज में बच्चे के साथ महिला पहुंची नोएडा, कहा सौरभ कांत तिवारी है उसके पति

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली:प्‍यार की खातिर अंतरराष्‍ट्रीय सरहद को लांघते हुए पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे के साथ नोएडा पहुंच गई है। बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची है। महिला एक सप्ताह से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नोएडा के सौरभ कांत तिवारी ने धर्म परिवर्तन कर उससे शादी की है। तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया।
सोनिया अख्तर ने आरोप लगाया है कि नोएडा निवासी सौरभ कांत तिवारी धर्म बदल कर मुस्लिम बन गए हैं। उन्होंने 3 साल पहले उसके साथ शादी की थी। अब वह साथ रहने से इनकार कर रहा है। सोनिया अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा निवासी सौरव कांत तिवारी से उसकी मुलाकात बांग्लादेश में हुई थी। दोनों का अफेयर हुआ और शादी कर ली।
बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर अपने पति के साथ नोएडा में रहना चाहती है। शादी के कुछ महीनों बाद सौरभ कांत तिवारी ने सोनिया को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि सनिया और सौरभ ने तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ जो अब एक साल का हो गया है। सानिया अब अपने बेटे को लेकर उसके पिता के पास नोएडा आई है। यहां आने के बाद उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है।
बांग्लादेशी महिला ने ये भी आरोप लगाया कि सौरभ कांत तिवारी पहले से ही शादीशुदा था। सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था, जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है, जिसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया। अब अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस इन सभी आरोप और महिला की जांच कर रही है। महिला का कहना है उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ नोएडा में रह रहा है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और भारत सरकार से उसको न्याय की आस है। बताया गया कि करीब दस दिन पहले सानिया बांग्लादेश से नोएडा आई थी। महिला का आरोप है कि सौरभ ने उन सभी नंबरों को बंद कर दिया है, जिनसे वह संपर्क में रहती थी। सीमा हैदर को देखकर महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर भारत आने का फैसला किया।

Related Posts