हेनरी ओलंगा ने फैलाई मौत की फेक न्यूज,जिंदा हैं जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई है। हेनरी ओलंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस भेज दिया। वह पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं हीथ स्ट्रीक ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस खबर से आहत हुए हैं। सूत्र को माफी मांगनी चाहिए ऐसी अफवाह फैलाने के लिए।
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर आई थी। हालांकि, उन्हीं के साथी क्रिकेटर ने इस खबर की पुष्टि की थी। बाद में हेनरी ओलंगा ने सोशल मीडिया पर पोस्टकर मौत की खबर को अफवाह बताया। हेनरी ने लिखा, “थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस भेज दिया और वह जिंदा हैं।” वहीं, खुद हीथ स्ट्रीक ने भी इस खबर को फेक बताया है।
मिड डे के अनुसार, बुधवार को सुबह जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने लिखा, “मैं जीवित हूं और ठीक हूं। मैं यह जानकर बहुत परेशान हूं कि किसी के गुजर जाने जैसी बड़ी बात बिना पुष्टि के फैलाई जा सकती है, खासकर हमारे सोशल मीडिया के युग में।”
कैंसर से पीड़ित चल रहे हैं स्ट्रीक
स्ट्रीक ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा, “मेरा मानना है कि सूत्र को माफी मांगनी चाहिए। मैं इस खबर से आहत हूं।” बता दें कि स्ट्रीक का पहले दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा था। उन्होंने भारत के तीन शीर्ष ऑन्कोलॉजिस्टों से भी परामर्श लिया। वह कैंसर से पीड़ित हैं।