Crime

झारखंड के मंत्री सहित 32 जगहों पर ईडी की रेड

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: प्रदेश में एक साथ 32 जगहों पर ईडी की रेड चल रही है।राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित सभी ठिकाने पर ED का छापा पड़ी है।रांची में मंत्री रामेश्वर उरांव,उनके बेटे रोहित उरांव ,तिवारी ब्रदर्स सहित कई लोगों के आवास पर ED का छापा चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रांची के हरमू के साथ- साथ दुमका और देवघर में भी शराब घोटाले को लेकर एक साथ छापेमारी की जा रही है।बुधवार अहले सुबह ईडी की एक दर्जन से ज्यादा टीम रेड के लिए निकली है और झारखंड के 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि घड़ी की रेड शराब घोटाले से संबन्धित है।

Related Posts