Education

सौ से अधिक छात्राएं छात्रावास से रोते रात में उपायुक्त से शिकायत के लिए निकल पड़ी, पुलिस ने वापस छात्रावास पहुंचाया

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राँची जिला में शनिवार की देर शाम मांडर स्थित कस्तूरबा स्कूल की सौ से अधिक छात्राएं कैंपस से रोते हुए निकली। वे रांची डीसी से मिलने मांडर से पैदल निकली। वे स्कूल की व्यवस्था से नाराज थी। उनका कहना है शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई भी नहीं होती। खाने की भी व्यवस्था सही नहीं है। इसी वजह से वे रांची डीसी से मिलने निकली थी।
देर शाम ऐसे छात्राओं को हॉस्टल से बाहर रहने पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने पुलिस ने छात्राओं को रोका। उसके बाद सभी को थाने ले आया गया। यहां छात्राओं ने पूरी बात बताते हुए रांची डीसी को बुलाने की जिद पर अड़ गईं। इसकी जानकारी मांडर बीडीओ सुलेमान मुंडरी को दी गयी। जानकारी मिलते ही वे थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ मिलकर छात्राओं को समझाया। फिर उन्हें रात करीब 10 बजे बस से हॉस्टल पहुंचाया।

Related Posts