Crime

दो दर्जन गौवंश के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गुड़ाबांदा पुलिस ने दो दर्जन गौवंश के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जब्त गौवंश को चाकुलिया गौशाला में रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी बहरागोड़ा निवासी सुकुमार डांगुया,पूर्णचंद्र राणा, सुधांशु सिंह,जीतवाहन नायक और ओडिशा के सुभाष साहू है। उनके विरुद्ध भादवि की धारा 11पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 और झारखंड गोवंशीय पशु हत्या अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वे गोवंशीय पशु की तस्करी करने में शामिल पाए गए हैं।

Related Posts