Sports

स्टेट कराटे चैंपियनशिप दुमका में पश्चिम सिंहंभूम के 37 कराटे कार भाग लेंगे

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिलाऊ चाईबासा के sports कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में दुमका जिला में एक और दो सितंबर को स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। इस चैंपियनशिप में सब जूनियर ,कैडेट जूनियर प्रतियोगिता होगी sports कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में से 37 कराटे कार इस प्रतियोगिता के लिए दुमका जाएंगे ।दुमका में दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में काता, कुमीते, टीम काता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 400 कराटे कारों का भाग लेने की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम से भाग लेने वाले कराटे कारों में स्नेहा सिंह ,अनुष्का कुमारी, सृष्टि पाट पिंगुआ, प्रियंका करवा ,आरूषी प्रजापति, प्रियांशी खनडायत, हर्षिता बिरूली, एंजेल अपेल कोडा़, सुप्रिया कुमारी, श्रेसवी जारिका, विशाखा सिंकू, आफसीन फातिमा, कोनीका बिरूवा, हीरल राठौर, दीक्षा सुंडी ,भूमिका बिरूली, अंश कुमार अमन बारी,आयुष सरदार , वर्कशीट कालुनडिया,आयन तीयू
संजीत तुबिद, मौलिक गुप्ता, शिवांशु गिरी ,अविनाश देवगम माहिर विल्सन गागराई , समर सिंह कुंटिया ,हसन अहमद, अमन तियू,आर्यन कामिल बिरूवा, आयुष चतोमबा, चंद्रशेखर पड़िया, अरमान जमुंदा,बुधन सिंह तियू, एवं तरुण वोवोंगा है प्रतियोगिता के लिए कोच सेनसाई पंकज कुमार सिंह एवं टीम मैनेजर साहिल पासवान को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी sports कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहंभूम के महासचिव नरेश हेसा एवं अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने धन्यवाद दी।

Related Posts