Crime

बंगाल की महिला जमशेदपुर में दुधमुंहे बच्चे को बेचने पहुंची, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने गुदड़ी मार्केट में बंगाल से आती महिला एक पच्चीस दिन के बेचने पहुंची। लोगों ने उस महिला को पुलिस तक पहुंचा दिया है। पुलिस उस महिला से पूछाताछ करने में लगी हुई है। महिला बार बार अपना बयान बदल रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के गुदड़ी मार्केट में एक महिला पच्चीस दिन के एक बच्चे को बेचने का प्रयास कर रही थी।वह बच्चे के बदले छह हजार रुपए की मांग कर रही थी। मार्केट में लोगों को जानकारी हुई तो उस महिला को डीसी कार्यालय ले कर पहुंच गए। यहां एसडीओ को सारी जानकारी दी गई। एसडीओ ने साकची पुलिस को बुला कर महिला और बच्चे को सौंप कर जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बंगाल के बलरामपुर की रहने वाली है। बच्चा उसके लिए मनहूश है।इस लिए वह बच्चे को बेच रही है।यह किसका बच्चा किस का है यह नहीं बता पा रही है।बार बार अपना बयान बदल रही है। वही पुलिस जांच कर रही है।

Related Posts