Sports

दुमका में स्टेट कराटे चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न, पश्चिमी सिंहभूम के कराटे कारों में 45 पदको पर जमाया कब्जा*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा के sports कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के द्वारा आयोजित दुमका के कन्वेंशन सेंटर में स्टेट कराटे चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम की ओर से 37 कराटे कारों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 45 पदको पर कब्जा जमाया ।जिसमें 8 गोल्ड 16 सिल्वर और 21 ब्रांच पदक शामिल है ।इस चैंपियनशिप में राज्य भर के 12 जिलों से लगभग 300 कराटे कारों ने भाग लिया ।चैंपियनशिप के दौरान झारखंड सरकार के कृषि मंत्री के प्रतिनिधि सतनारायण यादव और कृषि मंत्री के छोटे भाई विक्रम पत्र लेख ,मानस सिन्हा, उदय कुमार एशियन कराटे जज एजाज असदक , नरेंद्र सिन्हा, सरवन साहू , शशि पांडे ,रंजीत मेहता ,पंकज कुमार सिंह शामिल हुए,sports कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव अमित कुमार चौधरी उपस्थित थे ।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राज्य एवं राष्ट्र स्तर के क्वालीफाई रेफरी, जज सभी लगे रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- 7 वर्ष बालिका काता वर्ग में रजत पदक एंजेल ऐपेल कोडा़।8 वर्ष बालिका काता वर्ग में कांस्य पदक सुप्रिया कुमारी एवं इसी वर्ग में-30 केजी कुमीते वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। 9 वर्ष बालक काता वर्ग में रजत पदक समर सिंह कुंटीया एवं कुमीते में कांस्य पदक। 10 वर्ष बालिका काता वर्ग में कांस्य पदक हर्षिता बिरूली। 8 वर्ष बालिका काता वर्ग में रजत पदक आफसिन फातिमा एवं इसी वर्ग के कुमीते वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। 9 वर्ष बालक काता वर्ग में स्वर्ण पदक अमन तियू और इसी वर्ग के कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया। 10 वर्ष बालिका वर्ग में दीक्षा सुंडी ने रजद पदक प्राप्त किया। 11 वर्ष बालिका -35 केजी कुमीते वर्ग में भूमिका बिरूली ने रजत पदक प्राप्त किया। 13 वर्ष बालिका कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक प्रियंका कारवा को मिला। 12 वर्ष बालक कुमीते वर्ग में रजत पदक वरसीट कालुनडिया ने प्राप्त किया। 11 वर्ष बालक कुमीते वर्ग में
अंश मछुआ ने कांस्य पदक इसी कुमीते वर्ग में अमन बारी ने ज्वाइटं थर्ड लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया ।12 वर्ष बालिका काता वर्ग में कोनिका बिरूवा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बुधन सिंह तीयू ने कुमीते में कांस्य पदक एवं टीम काता जूनियर वर्ग में भी कांस्य पदक प्राप्त किया ।
कैडेट बालक कुमीते वर्ग में अरमान जमुदा ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।जूनियर कुमीते गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक सरेसवी जारीका ।13 वर्ष बालक काता वर्ग मे संजीत तुवीड ने कांस्य पदक प्राप्त किया।जूनियर बालिका काता वर्ग में सृष्टि पाट पिंगुवा ने रजत पदक एवं कुमीते
के इसी वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही साथ टीम काता वर्ग में भी उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया ।भाविनी कुमारी कैडेट बालिका वर्ग के कुमीते में कांस्य पदक एवं इसी वर्ग के टीम काता वर्ग में भावनी कुमारी रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट काता बालक वर्ग में आयुष सरदार ने कांस्य पदक , कुमीते में कांस्य एवं टीम काता वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। 13 वर्ष बालक कुमीते वर्ग में हसन अहम्मद ने रजत पदक प्राप्त किया ,13 वर्ष बालिका काता वर्ग में अनुष्का कुमारी ने कांस्य पदक एवं कुमीते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर टीम काता वर्ग में शिवांशु गिरी कांस्य पदक प्राप्त किया ।13 वर्ष बालक कुमीते वर्ग में मौलिक गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैडेट 14-15 वर्ष बालिका काता वर्ग में स्नेहा सिंह ने रजत पदक, कुमीते में कांस्य पदक एवं टीम काता में रजत पदक प्राप्त किया 12 वर्ष बालिका काता वर्ग में प्रियांशी खनडाईत ने कांस्य पदक एवं कुमीते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया 9 वर्ष बालिका काता एवं कुमीते वर्ग में विशाखा सिंकूं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । 9 वर्ष बालक काता में आयुष चतोमबा ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।8 वर्ष बालक कुमीते वर्ग में आयान तीयू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में अविनाश देवगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।दुमका में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के कराटे कारों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कई
कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी। यह जानकारी sports कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सह कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह एवं सचिव नरेश हेसा ने दी।

Related Posts