Politics

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भ्रष्टाचार में ईडी पूछताछ करे, मांग पूरी नहीं हुई तो कोर्ट की शरण में जाएंगे, विधायक सरयू रा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपाइयों से मांग की है कि वे अपने नेता रघुवर दास से भ्रष्टाचार से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा है कि घड़ी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से पूछा ताज करें अन्यथा वे कोर्ट की शरण में जाएंगे।
इस संबंध में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बुधवार को सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर में संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सिदगोडा स्थित सूर्य मंदिर पर क़ब्ज़ा और आस पास ख़ाली भूखंड पर उनके विधायक निधि फंड का काम नहीं करने दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय जाँच एजेंसी ईडी पूछताछ के लिए समन दिया गया। जिस केस में इडी ने पूजा सिंघल को गिरफ़्तार किया है, उस केस में (मनरेगा घोटाले) पूजा सिंघल को पूर्व के सीएम रघुवर दास ने क्लीन चिट दे दी थी।सरयू राय ने ईडी से पूर्व सीएम से भी पूछताछ करने की माँग की। उन्होंने कहा घोटालों की जड़ें पांच साल पीछे जा रही हैं।घोटालेबाज प्रेम प्रकाश ने अपने पार्टनर पुनीत भार्गव के नाम से गाड़ी खरीदी थी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास घूमते रहे। यह मामला सामने आने पर वह गाड़ी भी गायब हो गई है।सरयू राय ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इस पर उनसे सवाल पूछना चाहिए। ईडी ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय का शरण में जाने को विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 25 साल तक विधायक रहे हैं। इन्होंने अपने विधायक मद की राशि से जमशेदपुर में जो काम कराया है, उन सरकारी संसाधनों से रघुवर दास के परिवार के लोग आमदनी कर रहे हैं।साहिबगंज में खनन घोटाले पर सरयू राय ने कहा कि 2015 से 2019 में 2020-22 की अपेक्षा चार गुना अधिक खनन किया गया है। ईडी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में वित्तीय क्षति की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुर्य मंदिर परिसर के आसपास चार एकड़ ज़मीन पर 70 लाख की लागत की विधायक निधि फंड से विकास योजनाये पास कराया गया है, लेकिन भाजपा के बड़े ओहदे पर बैठे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास विरोध कर उन्हें धर्म विरोधी बता रहे है।उन्होंने प्रशासन को चेताया है की पूर्व मुख्यमंत्री जो विरोध प्रददर्शन किया है, उनसे दुगुना भीड़ के साथ वे विरोध प्रददर्शन करेंगे।उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ से पूर्व सीएम के आचरण को मंथन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के हर ज़िले में जाकर पूर्व सीएम के आचरण बतायेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इनके करतूत बताकर पूछेंगे की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी का क्या चरित्र है। अगर यही हाल रहा तो पिछले चुनाव में 65 का नारा देने वाली भाजपा 25 पर सिमटी थी।अगले चुनाव में इससे भी बुरा स्थिति रहेगी।

Related Posts