पूर्वी सिंहभूम जिला में आज 50 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 47 अस्पताल से डिस्चार्ज*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 05 सितंबर के सैम्पल जांच में 50 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अबतक कुल 3549 सैम्पल की जांच में 532 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 258 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 09 आईसीयू में, 249 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 47 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।