Health

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन,शोक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। ढुल्लू महतो की मां लंबे समय से बीमार थीं। उनकी तबीयत दो दिन पहले ज्यादा बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और आज सुबह उनका निधन हो गया।

विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। कई लोग निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। ढुल्लू महतो की मां को इससे पहले दिल्ली के एम्स भी ले जाया गया था। तबीयत में थोड़ी सुधार होने के बाद उन्हें वापस लाया गया था। लिलोरी घाट पर ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।

Related Posts