Crime

अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

मध्यप्रदेश: दतिया जिले में खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों का विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षओं के बीच गोली चल गई। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के रेड़ा गांव का है।
घटना में प्रकाश दांगी (पिता भैयालाल दांगी) सुरेंद्र दांगी ( पिता प्रकाश दांगी) रामनरेश दांगी(पिता भैयालाल दांगी) राजेंद्र पाल,(पिता प्रीतम पाल) राघवेंद्र पाल( पिता ठाकुर दास पाल) की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि, दतिया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, जानवर चराने और पुरानी जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही मामला बिगड़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी और संघर्ष के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
घायल ज्ञान सिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ है। अचानक गोलीबारी होने लगी। मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे हैं, मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।

Related Posts