Crime

चोरी और छिनतई के आरोप में चार गिरफ्तार,समान बरामद

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर शहर में छिनतई और करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी करने के आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी ऋषि दलाई और गौरव मुखी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है। वही छिनतई के आरोप में दुबराज किस्कू और सुखलाल मुंडा शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से छीना हुआ दो चेन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को बिष्टुपुर स्थित जुबली पार्क के पास से गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने एक स्कूटी की चोरी कर ली थी।स्कूटी चोरी करने के बाद दोनों ने सिदगोड़ा में एक महिला से मोबाइल की चोरी की थी। घटना के पांच घंटे बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बागबेड़ा पुलिस ने बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में दुबराज किस्कू और सुखलाल मुंडा शामिल है।पुलिस ने दोनों के पास से छीना हुआ दो चेन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते दिनों बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई की घटना हुई थी।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को ही जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना में दुबराज भी शामिल था। छिनतई करने के बाद उसने सुखलाल को चेन बेच दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर शहर में उनके द्वारा किए गए अपराधिक मामले की अन्य जानकारी हासिल की जाएंगी।

Related Posts