Regional

काशीडीह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्री श्री गणेश पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, झारखंड वासीयों के कल्याण की प्रार्थना 

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में श्री श्री गणेश पूजा कमिटी साकची 9 नम्बर पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता है और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि झारखंड के समस्त वासीयों के दुख हरे। उन्होंने कहा कि काशीडीह में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान की पूजा समस्त राज्य वासियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगा। इस पूजा के आयोजकों ने बहुत ही उत्तम काम की है। उन्हें वह तहे दिल से बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह प्रत्येक वर्ष इसी तरह विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान का विधि विधान से पूजा करेंगे।और वह भी अपने शहर और प्रदेशवासियों के उन्नति की कामना करेंगे। वही

इस पर पूजा मंडल का थीम नशा मुक्त अभियान को लेकर था। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज के युवा ऐसी सोच को पूजा से जोड़ कर समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्हें साधुवाद देते हैं।इस उदघाटन के दौरान सौरभ कुमार,अभिषेक पांडे,अश्विनी पाठक, विक्की सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Posts