Crime

प्रेमी की हत्या में ग्यारह वर्ष से फरार महिला गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बिहार: नवादा पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रही महिला अभियुक्त को 11 साल बाद गिरफ्तार किया है।उस पर आरोप है कि उसने ससुराल वालों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की है।इस संबंध में नवादा के अकबरपुर थाना कांड संख्या 168/12 में मामला दर्ज किया गया है।तब से वह फरार थी और दिल्ली में छुपी हुई थी। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2012 में कुहिला गांव में एक पुजारी की हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना कांड संख्या 168/12 धारा 302/201/120 बी/34 आइपीसी में मामला दर्ज हुआ था
हत्याकांड में नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया था जिसमें आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जो सभी जमानत पर हैं वहीं महिला चंदन देवी (पति-पप्पू सिंह) फरार हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के डर से वो 11 वर्षों से फरार थी जिसे मोबाइल सर्विलांस से दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली।सूचना के आलोक में दिल्ली पहुंचकर दिल्ली पुलिस के सहयोग से सागरपुर थाना के शिवपुरी मुहल्ले के घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अपने साथ लेकर आ रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चंदन देवी का शादी से पहले अपने ही गांव धर्मपुरा मठ के पुजारी संजय सिंह से प्रेम संबंध था। इसी बीच उक्त महिला का शादी कुहिला गांव में पप्पू सिंह से हो गई। शादी के बाद भी महिला पुजारी से फोन पर बात करती थी। इसी बात की जानकारी ससुरालवालों को हो गई। महिला ने ससुरालवालों के कहने पर पुजारी को साजिश के तहत अपने ससुराल कुहिला बुलाया। यहां
मठ का पुजारी संजय सिंह की ससुराल वालों की मदद से हत्या कर भाग निकली।

Related Posts