Crime

बर्मामाइंस के युवक का शव सड़क किनारे से बरामद ,नशा का था आदि 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

 

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत गाड़ाबासा मेन रोड के किनारे रविवार सुबह एक शव पाया गया।मृतक की पहचान ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी विष्णु सिंह (17) के रूप में की गई है। मृतक के पिता संतोष सिंह ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदि था।

उसकी तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। शनिवार दोपहर 3 बजे उसके दो साथी घर आए थे और उसे अपने साथ ले गए थे।जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, पर वह नहीं मिला। सुबह किसी ने सूचना दी कि विष्णु का शव सड़क किनारे पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है।

Related Posts