Politics

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका और महासचिव मानव केडिया बने

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढ़ग संपन्न हो गया।इस दौरान कुल 639 लोगों ने मतदान किया।वहीं 1059 लोगों ने रिमोट वोटिंग के माध्यम से मतदान किया।कुल 1698 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारियों ने रिजल्ट की घोषणा की। चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष के रूप विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, सचिव पीआरडब्लू लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) को विजयी घोषित किया गया।कुछ चीज को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। लेकिन चुनाव अधिकारियों ने लोगों को समझाया कर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म कर दिया गया।

Related Posts