Sports

सीएम के पुत्र का 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल शतरंज के लिए हुआ चयन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुत्र विश्वजीत एच सोरेन ने चेस (शतरंज) राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए झारखंड टीम में अपना स्थान पक्का किया है। विश्वजीत सोरेन तमिलनाडु में नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चेस खेल में 20 खिलाड़ियों ने राज्य टीम में अपना स्थान पक्का किया। चेस खेल ट्रायल दीपक कुमार (इंटरनेशनल आर्बिटर) की देखरेख में आयोजित हुआ।

Related Posts