Crime

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार,ड्रग्स के मामले में आरोपी हैं

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

पंजाब:पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैरा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए भुलत्थ विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की जानकारी खुद सुखपाल ने दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। खैरा के फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है।
यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015 के एनडीपीएस केस में कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को राहत देते हुए कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की आगे भी जांच कर सकती है। इसके आधार पर पंजाब पुलिस ने सुखपाल को गिरफ्तार किया है।
फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में सेशन जज के आदेश पर 13 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस के DIG स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया था। SIT जांच में सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल पाए गए। इस मामले में बाकी जो ड्रग्स तस्कर थे, उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई।
कांग्रेस नेता को फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts