Crime

ओडिशा के समुद्र में दोस्तों को बचाने के दौरान झारखंड के माली की डूबने से मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

ओडिशा: झारखंड सीएम कार्यालय के एक कर्मचारी की पुरी के समुद्र में अपने दोस्तों को बचाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान विशाल उरांव के रूप में हुई है। वह सीएम कार्यालय में माली का काम करता था।वह मूल रूप से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चुनाभट्टा का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, विशाल अपने 25 सदस्यीय टीम के साथ ओडिशा के पुरी बीच में घूमने गया था। पुरी में स्वर्गद्वार के पास समुद्र में सभी लोग नहा रहे थे। इसी दौरान विशाल का दो दोस्त पानी में डूबने लगा। जिसको बचाने के लिए विशाल गया और गहरे पानी में डूब गया।हालांकि उसके दोनों दोस्त की जान बच गयी।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts