Financial

दो हजार रुपए को लेकर आई बड़ी खबर, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 19 मई 2023 को सर्कुलेशन में मौजूद 2000 रुपये के सबसे बड़े करेंसी नोट को चलन से बाहर करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद इन्हें बदलने की सुविधा देश के तमाम बैंकों में की गई और आज इन्हे बदलने की आखिरी तारीख है।
लोगों के मन में डेडलाइन को बढ़ाने को लेकर कई सवाल थे, जिसका जवाब अब RBI ने दे दिया है। RBI ने कहा है कि सर्कुलेशन से बाहर हो चुके 2000 के नोटों को बदलने की लास्ट डेट 30 सितंबर ही है। इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। RBI ने साफ कहा है कि लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए और समय नहीं मिलने वाला है। 30 सितंबर के बाद ये नोट महज कागज का टुकड़ा रह जाएंगे। RBI के मुताबिक, 31 अगस्त 2023 तक 3 हजार 56 अरब रुपए के नोट बैंकों में लौट आए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, 30 सितंबर की समय सीमा के बाद भी 2000 रुपये के नोट वैध बने रहेंगे, लेकिन उन्हें लेनदेन में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद नोटों को केवल आरबीआई से बदला जा सकता है। इन नोटों की वापसी के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
RBI ने 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाने वाला है। ऐसे में आपके पास 2000 के नोट बदलने का आखिरी मौका है। आरबीआई के अनुसार, 1 अक्टूबर से बैंकनोट का मूल्य समाप्त हो जाएगा और यह सिर्फ कागज का एक और टुकड़ा होगा। केंद्रीय बैंक द्वारा 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के चार महीने बाद अब नोट बदलने की तिथि समाप्त हो रही है।
डेडलाइन करीब आने से कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया जा रहा था कि RBI 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन को आगे 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा सकता है। मगर अब RBI डेडलाइन बढ़ाने के मूड में बिलकुल भी नहीं है। ज के बाद ये नोट रद्दी के बराबर हो जाएंगे। 30 सितंबर की समय सीमा के बाद भी 2000 रुपये के नोट वैध बने रहेंगे, लेकिन उन्हें लेनदेन में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद नोटों को केवल आरबीआई से बदला जा सकता है। 30 सितंबर तक 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों या किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में बदले जा सकते हैं।

Related Posts