Crime

भूमि विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प,छह लोगों की गई जान, तनाव 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

यूपी:देवरिया में जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या हो गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या से हुई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली।इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मामले की मोनेस्ट्री कर रहे हैं और वे पुलिस अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख-पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।घटना सोमवार की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा-तफरी का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या कर दी गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना में घायल एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है की सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया है।

Related Posts