डीएवी में गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंती मनाई गई, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर हम गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवित रख सकते हैं,शिक्षक उत्तम कुमार घोष

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा का आरंभ दीप प्रज्वलित कर व गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक उत्तम कुमार घोष ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर हम गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवित रख सकते हैं। शिक्षक विजेंद्र मरिक ने कहा कि गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बिहार से बजाया । शिक्षिका कविता प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलकर ही हम वर्तमान समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। संगीत शिक्षक ओ सी दास के नेतृत्व में गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ व ‘दे दी आजादी हमें’ शीर्षक गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका सुमित्रा कुमारी ने सौरभ घोष के साथ गिटार वादन प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। मंच संचालन शिक्षक देवानंद तिवारी ने किया।