बिहार से रजरप्पा पूजा करने आया युवक हुंडरु फॉल में पानी में बहा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: रामगढ़ जिला स्थित प्राचीन रजरप्पा मंदिर में मारुती सुजुकी की एक्सल सिक्स (BR01HJ/0639) की पूजा कराने आया युवक शुभम कुमार (21वर्ष) रांची के हुंडरु फॉल के तेज रफ़्तार पानी में बह गया। बिहार के राजगीर का रहने वाला था।
इसकी सूचना गोला थाना में देते हुए शुभम कुमार के दोस्तों अमन वर्मा, विकास कुमार, उज्जवल कुमार, अनुभव कुमार, सौरव कुमार ने बताया कि हमलोग राजगीर से रजरप्पा आए थे। रजरप्पा में पूजा अर्चना के पश्चात् हमलोग हुंडरु फॉल चले गए। जहाँ नदी में नहाने वक्त शुभम कुमार पिता बिरेन्द्र सिंह, नई पोखर राजगीर (नालंदा-बिहार) निवासी पानी के तेज बहाव में बह गया। सिकीदरी (रांची) की पुलिस युवक शुभम कुमार को खोजने में लग गई है।