कार्यकर्ताओं की मांग पलामू लोकसभा लड़े कांग्रेस

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: बुधवार को जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया संकल्प के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पलामू और गढ़वा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठा का आयोजन मेदिनीनगर स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल पुलिस लाइन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ,लोकसभा प्रभारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार पलामू प्रभारी विनय सिन्हा और दीपू सिन्हा उपस्थित हुए। समीक्षा बैठक में पलामू गढ़वा के जिला अपने प्रखंड अध्यक्षों के साथ उपस्थित हुए। । धन्यवाद ज्ञापन गढ़वा जिला के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने दिया
समीक्षा बैठक में समीक्षा करते हुए मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पलामू लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के प्रखंड एवं पंचायत की समीक्षा किए। इस क्रम में उन्होंने पाया कि प्रखंड कमेटी मंडल कमेटी पूर्ण है।