Crime

चाची का गला घोंट कर हत्या करने वाले भतिजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत चेमाईजुड़ी में साकरो मुर्मू की हत्या करने वाले हारेन मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने चाची की गला घोंट कर हत्या की थी।शव को कमरे के अन्दर बंद कर भाग निकला था।
पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच चाची-भतिजा का रिश्ता है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। 2 अक्टूबर को वह साकरो के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद उसने गमछा से गला दबाकर साकरो की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है।

Related Posts