Crime

दो वर्ष पहले अपने साथियों की हत्या कर गाड़ने वाला नक्सली लादेन गिरफ्तार, निशानदेही पर गाड़ा गया शव बरामद

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए दो पीएलएफआई सदस्यों की हत्याकांड में संलिप्त जोसेफ गुडिया उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। लादेन ने अपने कमांडर के कहने पर दो सदस्यों की हत्या की थी।जिसे नदी किनारे गाड़ दिया था। अब उसके निशानदेही पर मारे गए दो नक्सलियों के शव ने बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बानो-आनंदपुर सीमावर्ती इलाके से लादेन को पकड़ा गया है।गिरफ्तार “लादेन” पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुजीत कुमार राम उर्फ साहू के लिए काम करता हैं।पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया हैं। इसके अलावा संगठन के बारे में भी कई जानकारी दी हैं। उसने
पुलिस को बताया है कि वह पीएलएफआई एरिया कमांडर सुजीत कुमार राम के कहने पर संगठन के दो सदस्यों की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था। पतियार मंगरा दोहा नाला के पास दोनों के बॉडी को छिपाया था। हालांकि, लादेन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में दोनों के शव को बरामद किया हैं। पुलिस ने दोनों के शव को जांच के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया हैं।

Related Posts