Crime

विदेशी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित सरायकेला पुलिस ने दो युवकों को विदेशी पिस्टल और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बुरुडीह निवासी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो और संजय कुमार मुर्मू के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लड़के हथियार के साथ घूम रहे हैं। जिसके आधार पर एक टीम बनाई गई। पुलिस ने जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान मनु टोला राजीकीय उच्च विद्यालय के पास स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी पिस्टल और दो गोली बरामद किया गया।

Related Posts