Crime

काला पहाड़ में एक व्यक्ति की हत्या,शव झोपड़ीनुमा घर से बरामद 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

ओडिशा: क्योंझर जिले के जोड़ा थाना अंतर्गत कालापहाड़ समीप के पास एक झोपड़ीनुमा घर में 45 वर्षीय व्‍यक्ति की हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार बेहरा उर्फ नेथा के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या सोमवार रात को हुई। जोड़ा पुलिस उक्त हत्याकांड की जांच कर रही है कि प्रदीप की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

खबर के मुताबिक प्रदीप कुमार बेहरा का परिवार क्योंझर में रहता है। वह जोड़ा में अकेला रह रहा था। कालापहाड़ के निकट घर में रह रहा था। बीते दिनों सुबह करीब 7.40 बजे के आसपास प्रदीप का एक दोस्त उसे बुलाने घर पहुंचा। अंदर उनका शव पड़ा देखा। उसने तुरंत जोड़ा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद जोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर वैज्ञानिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी। प्रदीप बेहरा की हत्या धारदार हथियार से गरदन काट की गई थी। वैज्ञानिक टीम ने घर के अंदर से एक बाल्टी जब्‍त की है। अन्य नमूने एकत्र किये हैं।

माना जा रहा है कि हत्यारे ने हत्या करने के बाद खून से सने हाथ इसी बाल्टी में धोये थे। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

जोड़ा क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। जोड़ा और बड़बिल शहर में आए दिन कुछ न कुछ इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है।

Related Posts