रांची महाधरने में बैठी सेविकाएं*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : इस समय रांची के हुसैन पार्क में राज्यभर की सेविकाओं का महाधरना जारी है। पश्चिमी सिंहभूम की करीब ग्यारह सौ सेविकाएं भी इसमें सम्मिलित हैं और अपने हक-अधिकार के लिये आवाज उठा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरुवा ने बताया कि इस आंदोलन से भी सरकार की तंद्रा भंग नहीं होती है, तो इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा। सेविकाओं के साथ इंसाफ होना चाहिये।