Regional

झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति की सभापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन….

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की सभापति श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद द्वारा माननीय सभापति अपर्णा सेन गुप्ता का स्वागत किया।

 

इसके अलावा बैठक के दौरान माननीय सभापति श्रीमती अपर्णा सने गुप्ता द्वारा बताया गया कि साधारण वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनके विकास में योगदान देने के उद्देश्य से सरकार पंचायत स्तर से जिला स्तर तक पुस्तकालय उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। आगे देवघर जिला अंतर्गत संचालित सरकारी व निजी पुस्तकालयों की वस्तुस्थिति से माननीय सभापति महोदय अवगत हुई। साथ ही उन्होंने पुस्तकालयों में मूलभूत सुविधाओं के अलावा बच्चों की आवश्यकता अनुसार किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने जिले में सार्वजनिक पुस्तकालय व सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय है या नहीं, किताबों की उपलब्धता,पुस्तकालय में अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता,भवन की स्थिति आदि की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

 

समीक्षा बैठक के क्रम में माननीय सभापति महोदया द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, नगर निगम, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि सुयोग्य लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। आगे बैठक के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के समीक्षा के क्रम में माननीय सभापति महोदया ने उप विकास आयुक्त से जिले में बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य योजना की जानकारी ली। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि अंबेडकर आवास योजना के तहत आवासों को स्वीकृति कर कार्य किये जा है। साथ ही उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अलावा जिले में चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

 

इसके अलावे बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राज्यकर आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन अर्जन, जिला अवर निबंधक, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, उत्पाद अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts