Regional

मानवाधिकार सहायता संघ ने चलाया टोंटो प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम कोंदवा में जागरूकता अभियान

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के टोंटो प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम कोंदवा सामुदायिक भवन में मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव राज हेस्सा ने मानवाधिकार सहायता संघ की विस्तृत जानकारी दिया। ग्रामीणों ने संघ की कार्य शैली से प्रभावित हुए व ग्रामीणों ने कई गंभीर मामले दर्ज कराएं:-
1, नागेन्द्र हेस्सा ने ए सी सी, अडानी+रैयतों की समस्या दर्ज करवाया।
2, ब्रजमोहन गोडसोरा ने 29/07/2021के तहत् एसीसी द्वारा नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिली।
3, शशि भूषण हेस्सा सहायक मुंडा ने एटेके गुटु व कुंद्रु गुटू पी एफ क्षेत्र होने के बावजूद बड़ा लिसिया के टोली हेस्सा बासा के लोगों द्वारा वन की कटाई जबरन की जा रही हैं तथा पत्थर की अवैध विक्री भी जारी है।
4, धर्म सिंह हेस्सा को घर तक जल नल योजना के तहत् अब तक पाईप लाईन नही दिया गया।संघ के सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने की आश्वासन दिया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवराज हेस्सा, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी राजेश कुम्हार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुम्हार, जिला सचिव देवेन्द्रनाथ सिंकु, हाटगम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश हेंब्रम, टोंटो प्रखण्ड सचिव कमला देवी, टोंटो के प्रदीप लागूरी व काफ़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष महिला उपस्थित थे।

Related Posts