Uncategorized

हार्डकोर नक्सली नेहरू मुंडा गिरफ्तार न्यूज़ लहर संवाददाता 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:गुमला जिले के कुरुमगढ़ इलाके से पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्ड कोर नक्सली नेहरू मुंडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इस नक्सली की तलाश थी।

बताया जा रहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेहरू मुंडा इलाके में नक्सलियों का साथ देने के लिए ग्रामीणों को डरा धमका रहा है।साथ ही नक्सलियों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। इस सूचना पर जब मड़वा गांव में पुलिस ने छापेमारी की तो नेहरू मुंडा पकड़ा गया।

Related Posts