Health

जिला में आज नए 7 लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 53 अस्पताल से डिस्चार्ज

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 17 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 7 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए । डेंगू पॉजिटिव लोगों में हरहरगुट्ट 1, जुगसलाई 1, दाईगुट्टू मानगो 1, परसुडीह 1, टेल्को 1, कदमा 1 और साकची के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।

अबतक कुल 10775 सैम्पल की जांच में 1310 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 123 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 8 आईसीयू में, 115 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 53 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related Posts