Regional

यूसिल प्रबंधन ने तीन मॉर्डन शौचालय निर्माण कराया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में कैरवल दुर्गल पंचायत के बड़ा तालसा गांव में यूसिल प्रबंधन की ओर से csr फंड से तालसा के तीन दिव्यांग बच्चों(लक्ष्मण हेंब्रम, सुभाष हेंब्रोम, सोनी हेंब्रम) के लिए मॉर्डन शौचालय का निर्माण कार्य का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया कान्हु मुर्मू, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, यूसिल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक (कार्मिक) गिरीश कुमार गुप्ता, सिविल विभाग के विकास कुमार, वार्ड सदस्य सरोती हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन हेंब्रम, क्लब के महासचिव वकील हेंब्रम, दारोगा हेंब्रम, सुधीर बेसरा, भागवत मार्डी, से एस मुर्मू एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। जल्द ही तालसा में आगनवाड़ी केन्द्र का मरम्मती एवं तालसा स्कूल का पुनर्निर्माण किया जायेगा।

Related Posts