Regional

विश्व हिंदू परिषद का महिला आयाम मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन किया

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची रातु स्थित कांठीटांड़चौक पर कार्यक्रम में छोटी-छोटी कन्याएं मां दुर्गा के रूप में उपस्थित रही।इस दौरान शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में झारखंड प्रदेश के धर्म प्रसार प्रांत परियोजना प्रमुख रेनू अग्रवाल दीदी उपस्थित रही ।उन्होंने समाज में आज के स्थिति को देखते हुए कहा कि आज नारी शक्ति जाग उठी है धर्म संस्कृति के रक्षा में भी बढ़-चढ़कर आगे बढ़ रही हैं । इतिहास गवाह रहा है जब-जब नारी शक्ति जगी है अधर्म और विधर्मी का नाश हुआ है। उन्होंने कहा आज के समय में शास्त्र और शस्त्र दोनों की सख्त आवश्यकता है। तभी हम विधर्मी से अपने मां बहन, धर्म संस्कृति की रक्षा कर सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिला मातृशक्ति प्रमुख रीता गुप्ता, जिला मातृ शक्ति सह प्रमुख रंजू देवी, जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका इंद्राणी देवी, प्रखंड संयोजिका नीलू कुमारी, रातू प्रखंड संरक्षिका सुषमा तिर्की, शिवानी देवी, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला मंत्री रोबिन कुमार ,जिला कोषाध्यक्ष सुबोध साहू, रातू प्रखंड मंत्री ज्योति कुमार, प्रखंड सह मंत्री विवेक प्रजापति, सह मंत्री रामप्रसाद मुंडा ,बजरंग दल सहसंयोजक अमन कुमार, हिमांशु कुमार, नवल ठाकुर के साथ सैकड़ो माताएं बहन कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Related Posts