Health

अवैध तरीके से संचालित हो रहे डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच कराई जाए- इंदरजीत सिंह युवा कांग्रेस(आउटरीच), प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: प्रदेश युथ कांग्रेस (आउटरीच) के प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने आज झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता को अवैध तरीके से संचालित हो रहे डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि डेंटल कौंसिल ऑफ़ झारखंड को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा।बिना इलेक्शन के आपस में मिली भगत करके सारे पद पर कुछ विशेष लोगों को रखा गया है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि आखिर किस आधार पे कमिटी गठित की गई है। झारखंड के कितने डेंटिस्ट ने वोट किया। कब इलेक्शन हुवा?कहा वोटिंग हुई? ये सब जांच का विषय है। डेंटल कौंसिल ऑफ़ इंडिया दिल्ली में डॉ विवेक सिंह धनबाद मेंबर है। यह सब लोग आपस में मिलकर दोबारा इस पद पर बने हुए हैं। नए लोगों को मौका तक नहीं दिया जाता। डेंटिस्ट के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हर साल ₹4000 की जगह 25 से ₹30000 प्रति रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है। झारखंड राज्य में जितने बिना डिग्री के डॉक्टर प्रैक्टिस करते हैं उनसे हर महीने 20000 से ₹30000 की अवैध वसूली की जा रही है। इसको अवैध तरीके से पूरा करने में डॉक्टर सुशील कुमार एवं डॉ विशाल भगत की बहुत बड़ी भूमिका है। रजिस्टर और ट्रेजर मिल के राज्य के डेंटिस्ट लोगो से अवैध वसूली करते है।
बहुत लंबे समय से डेंटल के पास आउट विद्यार्थियों की कंप्लेन भी आते रहे है कि उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पे मनमानी पैसा मांगा जाता है और धमकाया भी जाता है । अगर कही बताये तो,रेजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा।
इंदरजीत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि इस एसोसिएशन को तुरंत रद्द कर, जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाए।

Related Posts