गंदगी फैलाने वाले कैमरे में कैद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची बाजार में गंदगी फैलाने वाले कैमरे में कैद हो गए। जबकि साफ सफाई के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश में अभियान चला रखा है। जमशेदपुर में जुस्को भी प्रधानमंत्री के प्रयास को सफल बनाने लगा हुआ है।
वही कुछ लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
मामला है साकची टैंक रोड़ स्थित लाॅ फ्रेंड एसोसिएशन के कार्यालय के पीछे गंदगी का ढेर लगा रहता है।इसकी शिकायत जुस्को से की गयी। जुस्को से कुछ लोग जांच करने आए, लेकिन सफाई नहीं किए। वही इस गंदगी से परेशान स्थानीय लोग यह पता लगाने में जुट गए कि गंदगी कौन कर रहा है।इस दौरान उन लोगों ने छगनलाल दयाल जी और वाटिका डिस्ट्रीब्यूटर तथा सुहागन माॅल के कर्मचारियों को पकड़ लिया। उनकी फोटो खींची और उनसे पूछताछ की। उन लोगों ने अपने संस्थान का नाम बताया और कचरा फेंकने के बाद के संबंध में बताया कि उनके मालिकों ने कहा है कि जाकर कचरा फेंको, जिसके कारण वह कचरा फेंक रहे है । इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।