Crime

जमशेदपुर से बिहार गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार,तेरह किलो गांजा बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल पुलिस ने बस से बिहार गांजा ले कर जाते दो तस्कर को गिरफ्तारी किया है। उनके पास से तेरह किलो गांजा जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के पश्चिम चम्पारण निवासी धमेंद्र पटेल और विशाल मिश्रा के रूप में की गई है।


सरायकेला खरसावां जिला एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बस से गांजा लेकर जा रहें हैं।तब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।यह टीम चांडिल थाना क्षेत्र एन एच 33 पर स्थित पाटा टोल प्लाजा के पास जमशेदपुर से बिहार के बक्सर जा रही एक बस को रोका और तलाशी ली। इस दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया ।उनकी तलाशी पर, उनके पास से दो बैग बरामद हुए। जिसमें कुल 13 पैकेट गंज के रखे हुए थे। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम धर्मेंद्र पटेल और विशाल मिश्रा बताया है। वह दोनों पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे जमशेदपुर से गांजा खरीद कर बिहार में सप्लाई के लिए ले जा रहे हैं।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी सरायकेला खरसावां जिला के इचागढ़ पुलिस ने 800 किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया था। यह सरायकेला खरसावां जिला पुलिस की दूसरी सफलता है।

Related Posts