Sports

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहुँची पलामू, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने किया ट्रॉफी का अनावरण* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:आज झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आगमन पलामू में हुआ,यहां समाहरणालय में उपायुक्त शशि रंजन,एसपी रीष्मा रमेशन,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,डीडीसी रवि आनंद,सदर एसडीओ राजेश साह,समेत कई पूर्व खिलाड़ियों,व समाज सेवी द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया गया।मौके पर उपयुक्त ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है कि इस तरह का बड़ा आयोजन हमारे राज्य में हो रहा है।सभी पलामू वासी इस बड़े आयोजन का लुफ्त उठाएंगे।

ज्ञात हो कि रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड वूमेन एशियाई चैंपियंस ट्राफिक आयोजन किया जाना है।इसमें भारत,चीन,जापान, कोरिया,मलेशिया व थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

Related Posts