किक्रेट के भारतीय कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन,शोक

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया।भारतीय दिग्गज स्पिनर के निधन से क्रिकेट जगत पूरी तरह शोक में चला गया है।बिशन सिंह बेदी एक्टर अंगद बेदी के पिता और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर थे। उन्होंने फिल्म में भी काम किया था।
बिशन बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। भारतीय दिग्गज के निधन पर कई क्रिकेट दिग्गजों से लेकर तमाम लोगों ने श्रद्धांजली ज़ाहिर की है।
लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान से लेकर कुछ दिग्गज शुमार हैं। इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी तरह से पूर्व भारतीय दिग्गज को लेकर सभी ने शोक ज़ाहिर किया। ग्रह मंत्री अमित शाह से लेकर कई राजनेताओं ने भी दुख ज़ाहिर किया है।
बिशन सिंह का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर पंजाब में हुआ था।उन्होंने अपना क्रिकेट करियर 1966 में शुरू किया था और 1979 तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने सक्सेसफुल क्रिकेट के करियर में उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट्स लिए। इसके अलावा उन्होंने 10 ODIs में 7 विकेट लिए थे। वो ग्रेट इंडियन स्पिनर थे। बिशन सिंह बेदी के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
फिल्म में भी नजर आए बिशन सिंह बेदी
बिशन सिंह बेदी ने क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। वो अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर’ में नजर आए थे।इस फिल्म में बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी भी साथ नजर आए थे। अपने पिता के साथ फिल्म में काम करने को लेकर अंगद ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘पापा के साथ एक फिल्म में काम करना, ये सपने के सच होने जैसा है। मेरे पिता न केवल एक महान क्रिकेटर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। मेरे पिता इस अमेजिंग फिल्म में नजर आएंगे। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।’
फिल्म घूमर 12 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया था।